कोरोना

टीआरपी डेस्क। उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षा को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। बोर्ड की परीक्षाओं से सीधे जुड़े 19 अधिकारियों में से 17 समय कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से कुछ अधिकारियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा, तीनों विशेष सचिव, संयुक्त सचिव, निदेशक माध्यमिक शिक्षा, 5 डिप्टी डायरेक्टर कोरोना संक्रमित मिले हैं। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा द्वार मीडिया को दिए बयान के अनुसार अधिकारियों के स्वस्थ होते ही बोर्ड परीक्षा को लेकर हालात की समीक्षा करेंगे।

लिया जा सकता है बड़ा फैसला

बता दें कि, 8 मई से यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं होनी हैं। करीब 56 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। सोमवार को केंद्र ने CBSE बोर्ड की परीक्षाओं लेकर बड़ा फैसला किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इसी तर्ज पर यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर भी बड़ा फैसला है सकता है।

See also  ब्रेकिंगः छत्तीसगढ़ सरकार के एक और मंत्री हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया में दी जानकारी
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।