चित्तौड़गढ़ में 3 आतंकी गिरफ्तार, आरडीएक्स टाइमर सेट बरामद, निशाने पर थे पीएम मोदी और सीएम योगी

जयपुर। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में पुलिस ने आतंकवादी संगठन अलसफा के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उनके पास से बम बनाने की सामग्री बरामद की गई है। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि जिले की निम्बाहेड़ा सदर थाना पुलिस ने बुधवार को नाकाबंदी के दौरान मध्य प्रदेश की ओर से आई कार को रोककर उसकी तलाशी लेने पर एक बैग से आरडीएक्स जैसा मटैरियल, फ्यूज वायर व टाइमर सेट करने के लिए घड़ी के साथ नकदी बरामद की गई।

प्रारम्भिक पूछताछ में तीनों आतंकवादियों ने खुद को मध्यप्रदेश के रतलाम शहर का निवासी बताते हुए आतंकवादी संगठन अलसफा से जुड़ा होना बताया तथा वे यह सामग्री जयपुर में किसी व्यक्ति को सौंपने वाले थे। उन्होंने कहा कि यह मामग्री किसे सौंपते उसे यह नहीं जानते लेकिन इनके आकाओं के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्र हमला होना बताया जा रहा है। पुलिस ने इन लोगों को अफीम तस्करी के संदेह में रोका और तलाशी ली लेकिन इनके आतंकवादी होने का पता लगने पर राज्य की एटीएस सहित केंद्रीय एजेंसियों को सूचना दी गई। सूचना पर केंद्रीय एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी देर रात निम्बाहेड़ा पहुंच गए ।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।