रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर हादसा, ट्रेलर और कैप्सूल वाहन में भिड़ंत, एक की हालत गंभीर
रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर हादसा, ट्रेलर और कैप्सूल वाहन में भिड़ंत, एक की हालत गंभीर

रायपुर/बिलासपुर। रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर गुरुवार की तेज रफ्तार ट्रेलर और कैप्सूल वाहन में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में केप्सूल वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल है।

घायल का नाम चुन्नू मिलर बताया गया है और वह मूलत: बिहार के बक्सर का रहने वाला है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिरगिट्‌टी थाने की है।

जानकारी के अनुसार रायपुर-बिलासपुर हाइवे में ट्रेलर रायपुर तरफ से मस्तूरी की ओर जा रही थी। सामने से कैप्सूल वाहन मस्तुरी तरफ से रायपुर की ओर जा रहा था। अभी दोनों वाहन सिलपहरी के पास पहुंचे थे।

तभी दोनों में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी। तभी अनियंत्रित होकर दोनों गाड़ियां आपस में टकरा गई।

ट्रेलर चालक ने कूद कर बचाई जान

इस हादसे के दौरान ट्रेलर चालक नितिश यादव चलती गाड़ी से कूद गया। इसके चलते उसकी जान बच गई। टक्कर होने के बाद दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है और उनके परखच्चे उड़ गए हैं।

See also  Weather Update: छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना, इन 5 राज्‍यों मौसम ने जारी किया अलर्ट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।