टीआरपी डेस्क। कावड़ यात्रा के दौरान एक भीषण सड़क हादसा हो गया। है। आज (मंगलवार) सुबह करीब 6 बजे के आसपास कांवड़ियों से भरी बस और एलपीजी सिलेंडर लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 18 कांवड़ियों की मौत की सूचना है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना झारखंड के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह बस बाबा नगरी से बासुकीनाथ की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का एक हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

अब तक 18 कांवड़ियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि घायलों का इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे में बस चालक सुभाष तुरी की भी मौके पर ही मौत हो गई। वह मोहनपुर का ही निवासी था। दुर्घटना के बाद प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायलों को देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।