रायपुर। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दो ननों की गिरफ्तारी के मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इस मुद्दे की गूंज दिल्ली तक पहुंचने के बाद केरल भाजपा के महासचिव अनूप एंटोनी मंगलवार को रायपुर पहुंचे। उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान ननों की गिरफ्तारी और धर्मांतरण के आरोपों पर विस्तृत चर्चा हुई।

घटना 25 जुलाई की है, जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दो ननों और एक युवक को मानव तस्करी व धर्मांतरण के आरोप में रोका। आरोप है कि तीनों नारायणपुर की तीन लड़कियों को बहला-फुसलाकर आगरा ले जा रहे थे।

बजरंग दल की जिला संयोजिका ज्योति शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर तीनों को जीआरपी के हवाले किया। जीआरपी ने धर्मांतरण की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया। अनूप एंटोनी ने इस मामले में उचित और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

See also  बिलासपुर में 3 और ओमिक्रॉन मरीज, अब तक 8 आठ केस, मरीज के स्वस्थ होने के बाद मिली जांच रिपोर्ट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।