यूक्रेन फंसे भारतीयों को निकालने के लिए रोमानिया के बुखारेस्ट पहुंची एयर इंडिया की एक स्पेशल फ्लाइट

टीआरपी डेस्क। यूक्रेन पर हुए रूस के हमले के तीसरे दिन वहां फंसे भारतीय छात्रों को घर वापसी की उम्मीद जागी है। मुंबई से एअर इंडिया का विमान AI-1943 भारतीयों को निकालने रोमानिया के बुखारेस्ट पहुंच गया है। जानकारी मिल रही है कि बुखारेस्ट एयरपोर्ट पर छात्रों की बोर्डिंग शुरू हो गई है।

कुछ ही देर में एअर इंडिया का यह विमान छात्रों को लेकर भारत के लिए उड़ान भरेगा। भारतीय राजदूत नगमा मल्लिक के अनुसार दूतावास ने तीन टीमों का गठन किया है। ये टीमें भारतीयों को पश्चिमी यूक्रेन से बाहर निकलने में सहायता करेंगी। सभी फंसे हुए भारतीयों को पोलैंड ले जाया जाएगा, वहां से भारत भेजने की व्यवस्था की जाएगी।

यूक्रेन की इंडियन एम्बेसी ने एडवाइजरी जारी करके वहां फंसे भारतीयों से कहा है- सीमा पर तैनात भारतीय अधिकारियों से समन्वय के बिना सीमा की तरफ न निकलें। पश्चिमी शहरों में खाने पीने की चीजों के साथ जहां है वहां बने रहना बेहतर है। बिना कोआर्डिनेशन के बॉर्डर पर पहुंचने से परेशानी उठानी पड़ सकती है। पूर्वी इलाके में अगले निर्देश तक घरों के अंदर या जहां पनाह लिए हैं वहीं रहें।

यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने आज सुबह ट्वीट किया, “विभिन्न सीमा चौकियों पर स्थिति संवेदनशील है और दूतावास हमारे पड़ोसी देशों में हमारे दूतावासों के साथ मिलकर हमारे नागरिकों को निकालने के लिए काम कर रहा है।”

https://twitter.com/IndiainUkraine/status/1497404359436554242?s=20&t=_KBcboYm5uK0RaSwycoEzQ

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।