कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन ने पहली बार हथियार के साथ लिक्विड केमिकल भी गिराए,जानें क्या है इरादा

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने के इरादे से पाकिस्तानी ड्रोन ने बुधवार को इस क्षेत्र में ग्रेनेड, आईईडी, पिस्तौल और गोला-बारूद गिराए। सबसे खास बात यह रही कि पहली बार लिक्विड केमिकल का एक खेप भी गिराया गया।

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने कहा, एक पाकिस्तानी ड्रोन ने जम्मू-कश्मीर में ग्रेनेड, आईईडी, पिस्तौल, गोला-बारूद गिराया। साथ ही पहली बार तरल रूप में एक रसायन का खेप भी साथ भेजा।

डीजीपी ने कहा, वे (पाकिस्तान) यहां लंबे समय से कायम शांति भंग करना चाहते हैं। हम इसका विश्लेषण कर रहे हैं कि यह क्या है, इसका क्या उपयोग है और इससे क्या नुकसान हो सकता है।

इसके अलावा उन्होंने अपने बयान में कहा कि नशीले पदार्थों और हथियारों को कश्मीर में भेजा जा रहा है ताकि नशीले पदार्थों की बिक्री से प्राप्त आय का उपयोग आतंकवाद को निधि देने के लिए किया जा सके।

पिछले दो वर्षों में हम एक नई चुनौती का सामना कर रहे हैं। नशीले पदार्थ और हथियार कश्मीर में भेजे जा रहे हैं ताकि नशीले पदार्थों की बिक्री से प्राप्त आय का उपयोग आतंकवाद को मदद करने के लिए किया जा सके। पाकिस्तान साजिश करता रहेगा, लेकिन हमारे जवाबी उपाय भी मौजूद हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में पांच साल से लगे ग्रहण को हटाने का मौका - जे पी नड्डा

डीजीपी ने कहा, पिछले साल कुल 182 आतंकवादी मारे गए थे और 300 से अधिक हथियार जब्त किए गए थे। यह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि पाकिस्तान अधिक से अधिक आतंकवादी बनाने के लिए और हथियार भेज रहा है लेकिन हम इसे सफल नहीं होने दे रहे हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।