विमान का टायर फटा, बाल-बाल बचे 150 लोग

बेंगलुरु। थाई एयरवेज की एक फ्लाइट में सवार 150 यात्री और चालक दल के सदस्य बेंगलुरू के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरने से पहले बाल-बाल बच गए, क्योंकि फ्लाइट का उतरने से पहले टायर फट गया था। ये घटना मंगलवार रात की है और बुधवार शाम को एयरलाइंस की एक तकनीकी टीम स्पेयर व्हील लेकर पहुंची।

हवाई अड्डे के सूत्रों ने पुष्टि की है कि विमान आज को बेंगलुरु से बैंकॉक के लिए उड़ान भरेगा। 256 सीटों वाली उड़ान टीजी 325, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान ने बैंकॉक से उड़ान भरी थी और बेंगलुरु में मंगलवार रात 11.32 बजे उतरी थी। सूत्रों ने बताया कि टायर फटने के बावजूद विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर गया।

विशेषज्ञों ने कहा है कि विमान का टायर उड़ान के दौरान ही हवा में फटा, जिसका पता पायलटों को चल गया था। बेंगलुरु हवाई अड्डे के अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों और चालक दल के सदस्यों का बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है। लोगों के विमान से उतारने के बाद इसे निरीक्षण के लिए ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार विमान को बुधवार को बेंगलुरु से बैंकॉक के लिए उड़ान भरनी थी लेकिन घटना के बाद यात्रा रद्द कर दी गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।