Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP के वरिष्ठ नेता अजित पवार का आज 28 जनवरी 2026 सुबह पुणे के बारामती क्षेत्र में विमान दुर्घटना में निधन हो गया। उनके चार्टर्ड विमान का लैंडिंग प्रयास असफल रहा और हादसे में विमान में सवार सभी पांच लोग मारे गए।

मिली जानकारी के अनुसार अजित पवार मुंबई से बारामती की ओर जा रहे थे, जहां उन्हें जिला परिषद चुनाव से जुड़ी रैलियों और आमसभाओं में भाग लेना था। सुबह की उड़ान के बाद विमान बारामती हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश कर रहा था तभी वह दुर्घटना का शिकार हो गया।

दुर्घटना में कुल पांच मौतें

DGCA और स्थानीय प्रशासन के शुरुआती रपटों के अनुसार, अजित पवार के साथ उनके सुरक्षा अधिकारी और दो पायलट भी हादसे में मारे गए। सभी सवारियों को बचाया नहीं जा सका और मौके पर ही उनकी मौत की पुष्टि हुई।

NCP नेतृत्व को लेकर सवाल

अजित पवार पार्टी के वरिष्ठ और प्रभावशाली नेता थे। 2023 में उन्होंने NCP के एक हिस्से का नेतृत्व संभाला था। अब उनके निधन के बाद पार्टी में नेतृत्व को लेकर सवाल उठ रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि पार्टी की संरचना और वर्तमान स्थिति को देखते हुए शरद पवार की पुत्री और बारामती सांसद सुप्रिया सुळे पार्टी के समग्र नेतृत्व की भूमिका निभा सकती हैं। हालांकि अंतिम निर्णय पार्टी की कार्यकारिणी और वरिष्ठ नेताओं पर निर्भर करेगा।

See also  कोरोना काल में छत्तीसगढ़ सरकार ने बार और क्लब संचालकों को दी बड़ी राहत, 5 माह का लाइसेंस शुल्क माफ

राजनीतिक करियर और प्रभाव

अजित पवार महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय तक उपमुख्यमंत्री रहे और कई मंत्रिमंडलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सक्रिय राजनीति और नेतृत्व क्षमता ने राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में उन्हें एक प्रभावशाली चेहरा बनाया। उनके निधन का राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर व्यापक प्रभाव देखा जा रहा है।

नेताओं ने जताया शोक

दुर्घटना की खबर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ममता बैनर्जी, महाराष्ट्र के नेता समेत देश के कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया। विपक्ष और सहयोगी दलों ने घटना के निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।