Anurag Thakur : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के काफ‍िले में शामिल गाड़ि‍यों में हुई टक्कर, 4 लोग हुए घायल

टीआरपी डेस्क। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के काफिले में चल रही गाड़ियों में टक्कर हो गई। हादसे में दो पुलिस कर्मियों समेत चार लोग घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार समीरपुर से दिल्ली जाते समय हमीरपुर के हीरानगर में सड़क पर अचानक एक जानवर के आने से यह टक्कर हुई। हालांकि, केंद्रीय मंत्री के वाहन को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

बताया जा रहा है कि टक्कर के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की गाड़ी के पीछे काफिले की करीब एक दर्जन गाड़ियां चल रही थीं। इसी दौरान अचानक जंगली जानवर सड़क पर आ गया और इसे बचाते समय तीन गाड़िया टकरा गईं। बता दें दीपावली का त्योहार मनाने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व उनका परिवार हमीरपुर स्थित अपने घर आया हुआ था। लेकिन शनिवार को दिल्ली लौटते समय यह हादसा हुआ।

मंत्री के काफिले में चली गाड़ियों के आपस में टकराने से वाहन चालकों सहित दो पुलिस जवानों को गहरी चोटें आई हैं। केंद्रीय मंत्री व उनका स्टाफ सहित उनकी गाड़ी पूरी तरह सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है मंत्री की गाड़ी के ड्राइवर द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से यह हादसा हुआ है।

See also  Corona Vaccination in India : सरकार ने दिया कोविशील्ड की एक करोड़ खुराक का दूसरा ऑर्डर

घटना के तुरंत बाद पुलिस जवानों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज हमीरपुर में भर्ती करवाया गया है। मंत्री की गाड़ी के पीछे चल रही तीन गाडि़यों की टक्‍कर हुई है, इस कारण इन गाड़ियों के ड्राइवर भी घायल हुए हैं। हालांकि वाहन चालकों को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।