VIDEO : सैकड़ों गायें गुजर जाती हैं उनके ऊपर से, मगर जरा सा भी नहीं होता बाल-बांका, नजारा देख आपके भी उड़ जायेंगे होश
VIDEO : सैकड़ों गायें गुजर जाती हैं उनके ऊपर से, मगर जरा सा भी नहीं होता बाल-बांका, नजारा देख आपके भी उड़ जायेंगे होश

गरियाबंद। जिले के मैनपुर विकासखंड के एक गांव में गोवेर्धन पूजा के बाद दो ग्रामीणों के ऊपर से सैकड़ों मवेशियों को छोड़ दिया जाता है। मान्यता है कि सिरहा के नाम से संबोधित इन ग्रामीणों के ऊपर देवता सवार होते हैं और ऐसा करने से ग्रामीणों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

छत्तीसगढ़ में गोवेर्धन की पूजा के मौके पर अलग-अलग परम्पराएं निभाई जाती हैं। इसमें लोग खुशहाली के लिए सोंटा भी खाते हैं। गरियाबन्द जिले के मैनपुर विकासखण्ड के भाठीगढ़ पँचायत के बरगांव में गौ वंश के झुंड को दौड़ाने की भी परम्परा है। इसके तहत पूरे गांव के गोवंश को गोठान के पास एकत्र किया जाता है, फिर गोवर्धन पूजा कर उन्हें खिचड़ी खिलाई जाती है।

नजारा देखकर लोगों की अटकी रहती हैं सांसें

मवेशियों को खिचड़ी खिलाने के बाद गांव में गली के बीच दो दो ग्रामीणों को बिठा दिया जाता है, इन्हें सिरहा भी कहा जाता है। मान्यता है कि इनमे से एक के ऊपर गोवर्धन देवता तो दूसरे पर सहाड़ा देव विराजमान होते हैं। यहां गाँव भर से एकत्र किये गए पूरे गोवंश को छोड़ा जाता है, जो दोनों सिरहा को खुरों से रौंदते हुए गुजरते जाते हैं। इस दौरान लोगों की सांसें अटकी रहती हैं। यहां काफी देर तक तक गायों के खुर से रौंदे जाने के बाद भी दोनों को कोई नुकसान नहीं होता।

See also  किसानों पर लाठीचार्ज का मुद्दा गरमाया : भाजपा ने 5 सदस्यीय टीम की गठित, टीम केशकाल रवाना, भाजपा नेता घायल और पीड़ितों से करेंगे मुलाकात


इस गांव के मुखिया हेमसिंह नेगी ने बताया कि यह परंपरा सालों से चली आ रही है और मान्यता है कि गांव की खुशहाली के लिए देवता सारा कष्ट अपने ऊपर ले लेते हैं।


देखिये वीडियो :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।