मुंबई। कर्नाटक के विजयपुर और महाराष्ट्र के सोलापुर में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्कैल पर इनकी तीव्रता 4.4 आंकी गई। इन झटकों के चलते लोगों में दहशत फैल गई। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र ने यह जानकारी दी। ये झटके आज सुबह 6 बजकर 22 मिनट पर पर आए।

केएसएनडीएमसी के निदेशक मनोज राजन ने कहा बताया कि भूकंप का केंद्र कन्नूर से 2.3 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में था। यह इलाका महाराष्ट्र व कर्नाटक के सीमावर्ती क्षेत्रों में आता है। भूकंप की तीव्रता मध्यम थी। ऐसे झटके इसके केंद्र से 30-40 किलोमीटर की दूरी तक महसूस किए जा सकते हैं।


राजन ने कहा कि इस प्रकार के भूकंप से स्थानीय समुदाय को कोई नुकसान नहीं होगा क्योंकि यह मध्यम है। हालांकि, इसके बाद भी कंपन महसूस हो सकते हैं। इस क्षेत्र का भूकंपीय क्षेत्र-3 में पड़ता है। यह क्षेत्र टेक्टोनिक चट्टानों के अनुसार किसी भी तरह के संरचनात्मक असंतुलन से रहित है। झटकों की तीव्रता मध्यम है, इसलिए इससे घबराने की जरूरत नहीं है।  

See also  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने महबूबा मुफ्ती के बयान को बताया 'भारत विरोधी', कहा- अतीत में जो हुआ वो अब नहीं दोहराया जाएगा


सोलापुर में भी झटका महसूस किया
महाराष्ट्र के सोलापुर में भी झटके महसूस किए गए। लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। घरों में उन्हें कुर्सियां व मेज आदि हिलते नजर आए।