कोरोना नए मामले

टीआरपी डेस्क। देश में कोरोना (Corona) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कुछ दिनों से रोजाना सामने आ रहे मामलों की संख्‍या सवा तीन लाख के पार पहुंच गई है। इन बढ़ते मामलों के पीछे वजह कोरोनावायरस का ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) है।

यह वेरिएंट डेल्‍टा वेरिएंट से भी ज्‍यादा खतरनाक है। ओमिक्रॉन वेरिएंट के साथ सबसे बड़ी समस्‍या यह है कि यह आसानी से एंटीबॉडीज को चकमा दे देता है। फिर चाहे वे एंटीबॉडीज वैक्सिीनेशन के कारण बनी हों या पुराने कोरोना इंफेक्‍शन (Corona Infection) की हों।

ओमिक्रॉन एक ही व्‍यक्ति को कितनी बार कर सकता है संक्रमित

कोरोनावायरस की पहली और दूसरी लहर में एक ही व्‍यक्ति को दो बार कोरोना संक्रमण होने के कई मामले सामने आए। यहां तक कि कई ऐसे मामले भी आए, जिनमें एक ही व्‍यक्ति को दो बार डेल्‍टा संक्रमण हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो खबरों के मुताबिक ओमिक्रॉन में दोबारा संक्रमण करने का जोखिम डेल्टा वेरिएंट की तुलना में 4 गुना ज्‍यादा है। ऐसे में एक ही व्‍यक्ति के 2 बार ओमिक्रॉन संक्रमित (Omicron Infection) होने की आशंका आसानी से बनती है।

चूंकि ओमिक्रॉन में एंटीबॉडीज को चकमा देने की क्षमता होती है इसलिए उन्‍हें दोबारा संक्रमित करना इस वेरिएंट के लिए बेहद आसान है। इसलिए वे लोग भी आसानी से संक्रमित हो रहे हैं, जिन्‍हें वैक्‍सीन के दोनों डोज लग चुके हैं या वे पहले भी कोरोना या ओमिक्रॉन संक्रमित हो चुके हैं।

ओमिक्रॉन से बचाव के तरीके

  • घर से कम से कम बाहर निकलें। जब भी बाहर निकलें डबल मास्‍क का उपयोग करें।
  • बार-बार हाथों को सैनिटाइज करें।
  • खाना खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से साबुन से धोएं।
  • कोशिश करें कि आप अपनी आंखों, मुंह या चेहरे को बार-बार हाथ से न छुएं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।