पंजाब कांग्रेस प्रमुख सिद्धू के सलाहकार मोहम्‍मद मुस्‍तफा के खिलाफ FIR दर्ज, भड़काऊ भाषण का लगा आरोप

टीआरपी डेस्क। पंजाब में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मुस्तफा पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप है।

आपको बता दें कि मुस्तफा के भाषण का वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार उन पर हमलावर थी।

बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता इल्मी ने आरोप लगाया कि मुस्तफा ने अपने बयान में ‘हिंदू’ शब्द का इस्तेमाल किया। मुस्तफा की पत्नी रजिया सुल्ताना, मालेरकोटला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी हैं। मालेरकोटला, पंजाब में एक मुस्लिम बहुल जिला है।

बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीडियो क्लिप दिखाया, जिसमें मुस्तफा 20 जनवरी को मालेरकोटला में एक जनसभा में यह कहते हुए सुने जा सकते हैं, ‘मैं अल्लाह की कसम खाता हूं कि मैं उन्हें कोई कार्यक्रम नहीं करने दूंगा। मैं ‘कौमी फौजी’ हूं…मैं RSS का एजेंट नहीं हूं जो डर के मारे घर में छिप जाएगा।’ उन्होंने कथित रूप से वीडियो में कहा, ‘अगर वे फिर से ऐसा करने का प्रयास करेंगे तो मैं अल्लाह की कसम खाता हूं कि मैं उन्हें उनके घर में पीटूंगा।’

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।