CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, पंजाब में डोर-टू-डोर होगी राशन डिलीवरी

नेशनल डेस्क। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जनता की सेवा के लिए लगातार सक्रीय है। सीएम भगवंत मान ने आज (सोमवार) एक बड़ा ऐलान किया है। CM मान ने दिल्ली की तर्ज पर डोर-टू-डोर (door-to-door) राशन डिलीवरी की घोषणा की गई। हालाँकि यह योजना वैकल्पिक है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी गरीब लोगों को अपना राशन लेने के लिए लाइनों में लगना पड़ता है।

आगे उन्होंने कहा दूसरी तरफ दुनिया डिजिटल हो चुकी है। कोई भी सामान ऑर्डर करने पर आपके घर पहुंच जाती है। गरीब लोगों को अपना राशन लेने की वजह से दिहाड़ी भी छोड़नी पड़ती है। बुजुर्ग माताएं दो-दो किलोमीटर तक जाकर डिपो से राशन लेकर आती हैं। कई बार ऐसा भी होता है की वह राशन खाने योग्य नहीं होता।कई बार गेहूं-चावल की गुणवत्ता खाने योग्य नहीं होती है मगर खाना पड़ता है। हम यह खत्म करेंगे।

See also  PM Modi AI Announcement: 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग, जानें पूरा प्लान

भगवंत मान ने वीडियो में यह ऐलान किया कि हमारी सरकार ने फैसला किया है हम आपके घर तक राशन पहुंचाएंगे। अब खाने योग्य राशन बिना लाइन में लगे आपके घर तक पहुंच जाएगा। हमारे अधिकारी डिलीवरी का समय पूछेंगे और उसी समय राशन आपके घर पहुंचेगा। सरकार लोगों के लिए होती है। सरकार लोग चुनते है, तो उन्हें लोगों के लिए काम करना चाहिए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।