'आप' को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने एलजी के खिलाफ सभी सोशल मीडिया पोस्ट हटाने को कहा

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट से आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका मिला है। हाईकोर्ट ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना के खिलाफ आपत्तिजनक बयानों और विवादित पोस्ट को सोशल मीडिया से हटाने आप को निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में उपराज्यपाल के खिलाफ कथित अपमानजनक सामग्री हटाने का आदेश दिया है।

आपको बता दें कि दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली उच्च न्यायालय से आप और उसके नेताओं को भविष्य में उनके और उनके परिवार के सदस्यों के संबंध में मानहानिकारक बयानबाजी के आरोप लगाने से रोकने का निर्देश देने का आग्रह किया था।

आप के नेताओं ने लगाया था भ्रष्टाचार का आरोप

एलजी द्वारा आबकारी नीति समेत कई मुद्दों पर सीबीआई जांच के आदेश देने के बाद आम आदमी पार्टी और उपराज्यपाल के बीच रस्साकसी तेज हो गई। बता दें कि आप विधायक दुर्गेश पाठक ने दिल्ली विधानसभा में उपराज्यपाल पर 1400 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया था। पाठक का कहना था कि बतौर खादी ग्रामोद्योग आयोग अध्यक्ष रहते हुए उपराज्यपाल ने नोटबंदी के दौरान घोटाला किया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।