देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले उनकी पत्नी की रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव आई थी। वे फिलहाल ऋषिकेश एम्स में भर्ती हैं और इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के अलावा उनके बेटे, बहू समेत स्टाफ के 22 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद हड़कंप मच गया है क्योंकि सतपाल महाराज शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए थे। इस मीटिंग में राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद थे। इतना ही नहीं पर्यटन विभाग की एक बैठक में भी सतपाल महाराज शामिल हुए थे। प्रोटोकॉल के मुताबिक, कोरोना संक्रमित पाए गए व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों को क्वरांटाइन किया जाता है। ऐसे में मुख्यमंत्री समते उत्तराखंड की पूरी कैबिनेट ही क्वारंटाइन हो सकती है।

0.पत्नी का ऋषिकेश एम्स में चल रहा इलाज

इससे पहले सतपाल महाराज की पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। देहरादून के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ बीसी रमोला ने बताया कि शनिवार शाम आई अमृता की जांच रिपोर्ट में उनके कोविड-19 से पीड़ित होने की पुष्टि हुई थी और तब से ही वह अपने घर में आइसोलेशन में थीं। डॉ रमोला ने बताया कि उन्होंने स्वयं ही अपने संपर्क में आए लोगों की सूची उपलब्ध करा दी है। एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि अमृता को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।