मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: इमर्जेंसी हेल्थ के लिए 23100 करोड़ का पैकेज, मंडियों को भी मजबूत करेगी सरकार

नई दिल्ली। मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद पहली बार कैबिनेट ब्रीफिंग गुरुवार शाम को हुई। इस दौरान सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और स्वास्थ्य मंत्री मंसुख मांडविया ने प्रेस के सामने कैबिनेट के फैसलों के बारे में बताया।

कृषि मंत्री ने कहा कि किसान मंडियों को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए एक लाख करोड़ मंडी के जरिए किसानों तक पहुंचेगा। वहीं स्वास्थ्य मंत्री मंसुख मांडविया ने तीसरी वेव के लिए 23 हजार, 100 करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा की।

खत्म नहीं होंगी कृषि मंडियां

इस दौरान कृषि मंत्री ने प्रदर्शनकारी किसानों से भी अपील की। उन्होंने कहा कि मंडियां खत्म नहीं होंगी, मंडियों को और मजबूत किया जाएगा। एक लाख करोड़ रुपए के फंड एपीएमसी इस्तेमाल करेगी। सरकार ने दो करोड़ का ऋण किसान इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के लिए दिया है।

कृषि मंत्री ने कहा कि नारियल विकास बोर्ड 1981 में अस्तित्व में आया था। कहा कि बोर्ड के एक्ट में सुधार होगा। इसमें अध्यक्ष गैर शासकीय होगा। एग्जीक्यूटिव पावर के लिए सीईओ होगा। केंद्र सरकार द्वारा नामित छह होंगे। आंध्र प्रदेश और गुजरात भी इसके मेंबर होंगे।

See also  बदलेंगे यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में शिक्षक भर्ती के नियम, UGC ला रहा नया फैकल्टी भर्ती ड्राफ्ट; जानिए क्या होंगे बदलाव

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को खास पैकेज

ब्रीफिंग में स्वास्थ्य मंत्री मंसुख मांडविया ने कहा कि कोरोना पैकेज का सही से इस्तेमाल हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना पैकेज से ही चार लाख से ज्यादा आक्सीजन सपोर्टेड बेड बने हैं। साथ ही 10111 डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर की स्थापना हुई है। कोरोना की तीसरी वेव के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने 23 हजार, 100 करोड़ के पैकेज का ऐलान किया।

इसमें 2 लाख 44 हजार बेड राज्यवार सीएचसी और पीएसची में बनेंगे। पांच हजार और 2500 बेड का ओपन हॉस्पिटल बनाने के लिए इस फंड से इस्तेमाल होगा। 20 हजार नए आईसीयू बेड बनेंगे। 10 हजार लीटर आक्सीजन स्टोरेज की व्यवस्था हर​ जिले में होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।