आक्सीजन प्लांट
बेमेतरा कलेक्टर ने जिला अस्पताल में आक्सीजन प्लांट की तैयारी का किया मुआयना

बेमेतरा। कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने आज जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होने अस्पताल की साफ-सफाई, डाॅक्टरों की उपस्थिति, मरीजों के उपचार आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने अस्पताल के वार्ड का भ्रमण कर मरीजों के स्वास्थ्य का हालचाल जाना। उन्होने राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अन्तर्गत आंख का आपरेशन कराने आयी महिलाओं से सौजन्य मुलाकात की। कलेक्टर ने डाॅक्टरों को मरीजों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।

डॉक्टरों को अलर्ट रहने के निर्देश

कलेक्टर ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर डाॅक्टरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। इसके अलावा अस्पताल मे आक्सीजन प्लांट के लिए जगह चिन्हांकन के बारे मे भी जानकारी ली। इस अवसर पर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सतीश शर्मा, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डाॅ. वन्दना भेले, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बेरला एवं कोविड के नोडल अधिकारी संदीप ठाकुर उपस्थित थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

See also  मुख्यमंत्री बघेल राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के समापन समारोह में हुए शामिल, विजेता टीमों और खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।