पूर्व सांसद दिनेश कश्यप का दावा- छत्तीसगढ़ में 2023 में BJP की सरकार नहीं बनी तो कटवा दूंगा कान, 2003 में दिलीप सिंह जूदेव ने लगाया था मूछों पर दांव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा (Assembly) के चुनाव (Election) को अभी ढाई साल बाकी हैं, लेकिन सत्ता की होड़ में नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई है।

दरअसल बीजेपी की बैठक में शामिल होने रायपुर पहुंचे बस्तर से भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने मीडिया से बात करते हुए दावा करते हुए कहा कि साल 2023 में अगर भाजपा की सरकार नही बनी तो वे अपना कान कटवा लेंगे।

आपको याद दिला दें कि साल 2003 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के कद्दावर नेता दिलीप सिंह जूदेव ने अजित जोगी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को हराने के लिए अपनी मुछे दांव पर लगा दी थी, अब बस्तर में बीजेपी के पूर्व सांसद ने अपने कान दांव पर लगा दिए हैं।

इधर बस्तर से कांग्रेस के सांसद दीपक बैज ने भी बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बैज ने कहा है कि कान किसके कटने वाले हैं, इसके लिए पूर्व सांसद को थोड़ा इंतज़ार करना चाहिए। बैज ने तंज किया कि कान कटवाने की गिनती में कई लोग हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।