बड़ी खबरः जम्मू कश्मीर में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, पार्टी से 64 नेताओं ने दिया इस्तीफा

टीआरपी डेस्क। कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। इस बीच जम्मू कश्मीर से खबर आ रही है कि पार्टी से 64 लोगों ने इस्तीफा दे दिया है। इन नेताओं में पूर्व डिप्टी सीएम भी शामिल हैं।

इस्तीफा देने के बाद राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारा चंद ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस हाईकमान किसी की नहीं सुनती। लोगों तक जो बात पहुंचनी चाहिए पार्टी वह पार्टी प्रोजेक्ट नहीं कर पाई। इस वजह से इन नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है और सभी ने गुलाम नबी आजाद को समर्थन दिया है।

इन दिग्गज नेताओं ने छोड़ी पार्टी

तारा चंद के अलावा पूर्व मंत्री चौधरी घारूराम, अब्दुल मजीद वानी, मनोहर लाल शर्मा, पूर्व विधायक बलवान सिंह समेत अन्य कई बड़े नेता और कार्यकर्ता ने भी पार्टी छोड़ दी है।

बता दें कि इससे पहले जम्मू कश्मीर विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष गुलाम हैदर मलिक समेत कांग्रेस के चार नेताओं तथा पार्टी के 12 प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया था। सभी अब गुलाम नबी को सर्थन देने की बात कह रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।