नई दिल्ली। देश में विमान सेवा के क्षेत्र में लंबे समय से सेवाएं देने वाली कंपनी स्पाइसजेट के विमान में लगातार खराबी आ रही है और यह सिलसिला का थमने का नाम नहीं ले रहा रहा है। लैंडिंग के दौरान आज फिर विमान का टायर फट गया। अचानक टायर फटने की घटना से यात्रियों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। विमान चालकों के सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई हवाईअड्डे पर उतरने के बाद टायर की हवा निकल गई थी। विमानन कंपनी स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बयान में कहा कि दिल्ली से आए विमान से यात्रियों को सामान्य तरीके से उतारा गया। उन्होंने विमान में सवार यात्रियों की संख्या साझा नहीं की। एयरलाइन ने बयान में कहा, ‘‘29 अगस्त, 2022 को स्पाइसजेट बी737-800 विमान ने उड़ान एसजी-8701 (दिल्ली-मुंबई) संचालित की।

विमान रनवे 27 पर सुरक्षित उतरा।” बयान के अनुसार, ‘‘विमान के उतरने पर एक टायर खराब पाया गया। किसी तरह के धुएं की सूचना नहीं मिली।” एयरलाइन ने कहा, ‘‘लैंडिंग के दौरान विमान के पायलट को कोई असामान्य स्थिति महसूस नहीं की। विमान को हवाई यातायात नियंत्रक की सलाह के अनुसार निर्धारित जगह पर खड़ा किया गया।”

कोलकाता एयरपोर्ट पर करीब घंटे भर यात्रियों की सांसें अटकी रहीं। इस दौरान क्रॉसविंड के चलते शाम 5 से साढ़े 6 बजे तक लैंड करने वाले विमान हवा में ही चक्कर काटते रह गए। 11 विमानों के कैप्टंस ने रनवे पर फ्लाइट लैंड कराने की कोशिश की। लेकिन हवा इस कदर तेज थी कि उन्हें इंतजार ही करना पड़ा। बेंगलुरु से माले (मालदीव) गो फर्स्ट फ्लाइट की कोयंबटूर हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट में 92 यात्री सवार थे। बाद में इन सभी को दूसरी फ्लाइट से कोयंबयूर हवाई अड्डे से ही माले की ओर रवाना किया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, इंजन में कुछ खराबी आने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।

5 अगस्त

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। यहां के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मुंबई जा रहे विस्तारा एयरलाइंस के विमान से एक पक्षी टकरा गया था।

4 अगस्त

गोफर्स्ट एयरलाइंस के विमान ने चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन एक पक्षी से टकराने के बाद उसे अहमदाबाद हवाईअड्डे पर लौटना पड़ा था।

19 जून

पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के बाद स्पाइसजेट के विमान के इंजन में आग लग गई थी और 184 यात्रियों को लेकर उड़े विमान को कुछ ही मिनट बाद आपात स्थिति में उतारा गया। विमान से किसी पक्षी के टकराने से इंजन में खामी आ गई थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।