आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

टीआरपी डेस्क। सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान जस्टिस एम.आर. शाह को हिमाचल में हार्ट अटैक आने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया जा रहा है।

बता दें कि जस्टिस शाह हिमाचल प्रदेश में थे, जब उन्हें हार्ट अटैक आया। उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। बीजेपी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने जस्टिस एमआर शाह के हार्ट अटैक को लेकर ट्वीट किया है, उन्होंने ट्वीट किया, सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस एमआर शाह को हिमाचल में हार्ट अटैक का सामना करना पड़ा है। उन्हें दिल्ली लाए जाने के लिए सभी तैयारियां हो गई हैं। उनके जल्दी स्वस्थ्य होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना है।

जस्टिस एमआर शाह के निजी सचिव ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि जस्टिस शाह को छाती में काफी तकलीफ है। उन्हें दिल्ली एयरलिफ्ट करने के लिए तैयारियां हो गई हैं। 64 साल के माननीय जस्टिस एमआर शाह इससे पहले पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। उनका कार्यकाल अभी करीब एक साल का बचा हुआ है। वे 15 मई 2023 को रिटायर होंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।