कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने पकड़ा पुलिस वाले का कॉलर: Viral Video

टीआरपी डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस का सभी राज्यों के राजभवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रेणुका चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। हिरासत में लिए जाने के दौरान पुलिस कर्मियों का कॉलर पकड़ते हुए दिखाई दे रही हैं।

यह भी पढ़ें

AICC दफ्तर में हुए लाठीचार्ज का छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने किया विरोध, पैदल मार्च कर राज्यपाल को सौपा ज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हैदराबाद में कांग्रेस पार्टी के द्वारा चलो राजभवन रैली का ऐलान किया गया। जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक स्कूटर को आग लगा दी और तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम की बस की खिड़कियों को तोड़ दिया। इसी दौरान पूर्व मंत्री रेणुका चौधरी ने राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय के सम्मन पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा बुलाए गए विरोध के दौरान एक सब इंस्पेक्टर का कॉलर पकड़ लिया।

पुलिस कर्मी का कॉलर पकड़ती नजर आईं रेणुका चौधरी ने अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस की बर्बरता पर चिंता जताई है। उन्होंने पांच सेकंड की एक क्लिप शेयर की और ट्वीट करते हुए लिखा कि जहां पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करते देखा जा सकता है।

यह पुलिस की बर्बरता है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग किया जा रहा है, मीडिया इसके बारे में बात नहीं करती है। सांसद राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय के सम्मन को लेकर हैदराबाद में विरोध के दौरान यह घटना हुई। दिल्ली के अलावा, कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक, केरल, पंजाब, तेलंगाना, तमिलनाडु और राजस्थान जैसे राज्यों में भी विरोध प्रदर्शन जारी रखा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।