बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ सीमा पर तेलंगाना ग्रे-हाउंड की नक्सलियों से मुठभेड़, छह नक्सलियों के शव बरामद

टीआरपी डेस्क। तेलंगाना छत्तीसगढ सरहद पर मौजुद पसालपाढी में ग्रे-हाउंड और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में अब 6 माओवादियों के शव बरामद होने की खबरें हैं। बता दें कि तेलंगाना के ग्रेहाउंड के जवान ऑपरेशन के लिए निकले थे, जिसके बाद उनकी नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में दो आईईडी मिलने के बाद यह एनकाउंटर हुआ है। जिले में सुरक्षाबलों को टारगेट करने के लिए यह आईईडी प्लांट किए गए थे।

रिपोर्ट के मुताबिक नक्सली सुरक्षाबलों को आईईडी से निशाना इसलिए बना रहे हैं क्योंकि वे बस्तर और अबुजमद इलाके में स्थानीय लोगों का समर्थन खो रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।