ब्रेकिंग: 200 करोड़ से ज्यादा का कैश रखने वाला इत्र कारोबारी पीयूष जैन गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर अहमदाबाद ले जाएगी DGCI

कानपुर। यूपी के कानपुर जिले में छापे के दौरान 150 करोड़ रुपए की नकदी मिलने की घटना से सुर्खियों में आए कानपुर के व्यवसाई पीयूष जैन को कर चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

कानपुर में जीएसटी के संयुक्त आयुक्त सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पीयूष जैन को कर चोरी के आरोप में कानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीयूष को आगे की कार्यवाही के लिए कानपुर से अहमदाबाद ले जाया जा सकता है।

एक अन्य अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि गत गुरुवार को पीयूष जैन के विभिन्न परिसरों में हाल में मारे गए छापे के दौरान सोने और चांदी समेत कुल 257 करोड रुपए की संपत्ति बरामद की गई थी। उन्होंने बताया कि बरामद रकम कथित रूप से एक माल ट्रांसपोर्टर द्वारा नकली चालान और बिना ई-वे बिल के माल भेजने से जुड़ी है।

See also  देश में पहली बार 1,2, 3 नहीं 89 लोगों को एक साथ मिली उम्र कैद की सजा, जानें पूरा मामला

बता दें कि पिछले गुरुवार को कन्नौज में इत्र उद्योग समेत अन्‍य कारोबार से जुड़े कानपुर के कारोबारी के आवास और अन्‍य परिसरों में चल रही छापेमारी में कथित तौर पर करोड़ों रुपये की बेहिसाब नकदी की बरामद की गई थी।

जीएसटी खुफिया और आयकर विभाग के एक सूत्र ने बताया कि कारोबारी के यहां से केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी), आयकर विभाग और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की खुफिया इकाई ने कथित तौर पर 150 करोड़ रुपए से अधिक की नकदी बरामद की है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।