आम आदमी पार्टी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास में आज होने वाली अहम बैठक से पहले बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है आप के कुछ विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। वहीं दूसरी ओर आप के विधायक दिलीप पांडे और अतिशी ने भाजपा पर सरकार पलटने के लिए 40 विधायकों से संपर्क साधे का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज अपने आवास पर सभी आप विधायकों की एक अहम् बैठक बुलाई है, जिसमें मौजूदा राजनीतिक स्थिति, ईडी और सीबीआई द्वारा आप नेताओं पर छापेमारी और भाजपा द्वारा कथित तौर पर दिल्ली सरकार को उखाड़ फेंकने के हो रहे प्रयास पर भी चर्चा होगी।

बैठक से पहले कुछ विधायकों से संपर्क नहीं हो पाने की बात कहते हुए आप विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि विधायकों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। कल विधायकों को संदेश दिया जा चुका है, जिन विधायकों से संपर्क नहीं हो पाया उनसे संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा 40 विधायकों को तोड़ने का प्रयास कर रही है।

See also  मीडिया हाउस को भी नसीहत दे गए टिकैत, कहा- अगला निशाना मीडिया हाउस है…

ये भी पढ़ें : CM बघेल ने किया “डायबिटीज जागरूकता का संदेश “का विमोचन, कहा- रोग को शरीर में घर करने के पहले ही रोकना सर्वश्रेष्ठ उपचार

वहीं विधायक अतिशी ने कहा कि भाजपा कई दिनों से दिल्ली सरकार को पलटने की कोशिश कर रही है। हमारे विधायकों को पैसा दिया गया, धमकी दी गई। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री को भी धमकी दी गई। यह कोई पहला प्रयास नहीं है। इसके पहले भी भाजपा ऑपरेशन लोटस चला चुकी है, लेकिन वे हमेशा असफल रहे और हमेशा रहेंगे।

इससे पहले बीते बुधवार को दिल्ली में विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी की मीटिंग राष्ट्रीय संयोजक और सीएम अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई थी। इस मीटिंग के बाद राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि मीटिंग में मौजूदा घटनाक्रम को लेकर चर्चा की गई थी। वहीं दिल्ली में सरकार गिरने की कोशिश पर भी चर्चा हुई थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर