जीभ से लगाते ही मोबाइल की बैट्री में हुआ ब्लास्ट, किशोर की मौत, ऐसे चार्जर से रहें सावधान
जीभ से लगाते ही मोबाइल की बैट्री में हुआ ब्लास्ट, किशोर की मौत, ऐसे चार्जर से रहें सावधान

टीआरपी डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक ऐसी घटना हुई जो आपको सतर्क करती है। दरअसल, आजकल बाजार में कई तरह के चीनी चार्जर मौजूद हैं। इन्हीं में कोई चार्जर आपके बच्चे की जान भी ले सकता है। प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में एक चीनी चार्जर की वजह से किशोर की मौत का मामला सामने आया है। चार्ज करने के बाद किशोर ने जैसे ही मोबाइल बैट्री को चीभ से लगाया, तुरंत बैट्री में ब्लास्ट हो गया।

हलिया थाना क्षेत्र के मतवार गांव निवासी बाबूलाल कोल का 12 वर्षीय पुत्र मोनू शुक्रवार दोपहर मोबाइल की बैट्री कौवा चार्जर (ग्रामीणांचल में बिकने वाला चीनी चार्जर) से चार्ज कर रहा था। चार्जिंग के बाद चेक करने के लिए जैसे ही बैट्री को जीभ से लगाया कि बैटरी में ब्लास्ट हो गया। परिजन आनन फानन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मतवार ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं ग्रामीण भी इस घटना से सहम गए हैं।

रहें सावधान

स्मार्टफोन के चार्जिंग के लिए कुछ चीजें अहम हैं – पावर या बिजली (वॉट में), करंट (एम्पीयर में) और वोल्टेज (वोल्ट में)। टैबलेट की बैटरी स्मार्टफोन से ज्यादा कैपेसिटी की होती है इसलिए उसके लिए जो तार या चार्जर चाहिए उसकी रेटिंग ज्यादा होनी चाहिए। इसीलिए चार्जर या उसकी तार की एम्पीयर की संख्या पर नजर जरूर रखिये। चार्जिंग के लिए सबसे बढ़िया तार वो होती है जो आपकी डिवाइस के साथ आती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।