भोपाल: बेंगलुरु में मौजूद ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक विधायकों ने रविवार सुबह फिर वीडियो जारी कर कहा कि हमने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। हम अपनी स्वेच्छा से यहां आए हुए हैं और किसी ने हमें बंधक नहीं बनाया है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए हमें सीआरपीएफ की सुरक्षा मांगी हैं, हो सकता है कि हमें स्पीकर से मिलने नहीं दिया जाए। विधायकों ने यह भी कहा कि अगर परिजनों द्वारा कोई शिकायत की जाए तो उसे अमान्य कर दिया जाए।

बता दें कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने सीएम कमलनाथ को पत्र लिखकर सोमवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने के लिए कहा है। मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि बेंगलुरु से विधायकों को आने नहीं दिया जा रहा, उन्हें वहां बंधक बनाकर रखा गया है। कांग्रेस विधायक रविवार सुबह जयपुर से विशेष विमान द्वारा भोपाल पहुंचे और इन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच होटल पहुंचाया गया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।