BREAKING: School bus falls into gorge in Himachal Pradesh's Kullu, 10 killed including children
BREAKING: School bus falls into gorge in Himachal Pradesh's Kullu, 10 killed including children

कुल्लू। (Himachal Pradesh Bus Accident) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक बस के खाई में गिरने के कारण 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक खाई में स्कूल बस गिरी है, जिससे मरने वालों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं।

कुल्लू के डीसी आशुतोष गर्ग ने बताया कि नियोली-शानशेर मार्ग पर सैंज घाटी के जांगला इलाके में एक निजी बस के चट्टान से गिरने से 10 लोगों की मृत्यु हो गई। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया जा रहा है, कुल्लू की टीमें मौके पर पहुंची।

उन्होंने बताया कि स्कूल बस कुल्लू से सैंज जा रही थी। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। रेस्क्यू अभियान जारी है। घटना सुबह करीब 8 बजे हुई। माना जा रहा है कि स्कूल के बच्चे भी बस में थे। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

हादसे में बस पूरी तरह से चकनाचूर हो गई है। आसपास मौजूद लोगों और स्थानीय पुलिस की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों का पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।