Chhattisgarh, Health Minister TS Singhdev beat Corona, 91 new patients in 24 hours

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने एक बार फिर कोरोना संक्रमण को मात दी है, उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 91 नए लोगों में कोरोना संक्रमण का पता चला है। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या एक हजार 21 हो गई है।

रायपुर में 250 कोरोना मरीज

सबसे अधिक 26 मामले रायपुर में मिले हैं। बिलासपुर में 12 और दुर्ग में 9 मरीज मिले हैं। शनिवार को यह संख्या 1040 थी। रायपुर में शनिवार को 266 सक्रिय मरीज थे। रविवार को इसमें 16 की कमी हुई। अब यहां 250 कोरोना मरीज हैं। यह प्रदेश में सबसे अधिक है। दुर्ग में 177, बिलासपुर में 96 और बलौदाबाजार में 83 सक्रिय मरीज हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी के खौफनाक आंकड़े,दुर्ग जिला अव्वल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।