टीआरपी डेस्क। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 पेश करते हुए इनकम टैक्स पेयर्स के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। सबसे अहम राहत यह है कि अब सालाना 12.75 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इससे मध्यमवर्गीय करदाताओं को बड़ी राहत मिलेगी।

इसके अलावा, अब पिछले 4 साल का इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) एक साथ फाइल किया जा सकेगा, जिससे उन करदाताओं को सुविधा होगी जो किसी कारणवश अपना रिटर्न समय पर दाखिल नहीं कर सके थे।

सीनियर सिटीजंस के लिए भी बजट में राहत दी गई है। TDS की सीमा 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है, जिससे पेंशनधारकों और वरिष्ठ नागरिकों को फायदा मिलेगा।

सरकार के इन कदमों को करदाताओं के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, जिससे वे वित्तीय रूप से और सशक्त हो सकेंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।