टीआरपी डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ कर्नाटक में एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित ट्वीट करने का आरोप है।

बता दें कि अमित मालवीय पर एफआईआर राजधानी बेंगलुरु में कांग्रेस के पूर्व विधायक रमेश बाबू की शिकायत पर दर्ज हुई है। बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 153 ए, 120 बी, 505 (2), 34 के तहत भाजपा के IT सेल प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

एफआईआर को लेकर अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। एफआईआर पर बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, “आईपीसी 153ए समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के बारे में है। 505(2) वर्गों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने के बारे में है, तो, राहुल गांधी क्या हैं? एक व्यक्ति या एक समूह या एक वर्ग?

अमित मालवीय के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर प्रियांक खड़गे ने कहा कि भाजपा को जब भी कानूनी दौर से गुजरना पड़ता है, तब वे रोना शुरू करते हैं। उन्हें देश के कानून का पालन करने में कठिनाई है। मैं बीजेपी से पूछना चाहता हूं कि एफआईआर का कौन-सा हिस्सा गलत इरादे से दर्ज किया गया है। हमने कानूनी राय लेने के बाद ऐसा किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।