टीआरपी डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज, 13 मई 2025 को आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी कर दिया है। इस साल कुल 88.39 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 42 लाख से अधिक छात्रों और उनके अभिभावकों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार अब खत्म हो गया है।

बोर्ड ने पहले 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया है। जल्द ही 10वीं कक्षा के नतीजों की भी घोषणा की जाएगी।

कम्पार्टमेंट छात्रों के लिए राहत की खबर

यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हुआ है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे छात्रों को बोर्ड की ओर से कम्पार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इस परीक्षा को पास कर वे अपना शैक्षणिक सत्र बचा सकते हैं और आगे की पढ़ाई में बिना किसी रुकावट के प्रवेश ले सकते हैं।

रिजल्ट ऐसे चेक करें:

  1. CBSE की वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘Senior School Certificate Examination (Class XII) Results 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
  4. सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. चाहें तो रिजल्ट डाउनलोड कर लें या उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या डिजिलॉकर के माध्यम से ही रिजल्ट देखें और किसी भी अफवाह या फर्जी वेबसाइट से सावधान रहें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।