बागी विधायकों के होटल के बिल कालेधन से जांच करें एनआईए- शरद पवार  

मुंबई। महाराष्ट्र में राकांपा शिवसेना की गठबंधन सरकार से नाराज अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ बगावत कर शिवसेना के 37 विधायकों के साथ गुवाहाटी और सूरत के आलिशान होटल में ठहरे एकनाथ शिंदे पर होटल के बिल को लेकर राकांपा प्रमुख शरद पवार ने सवाल खड़े किए हैं।  5 स्टार होटल के भारी भरकम बिल को काले धन से भरने का आरोप लगाते हुए उन्होंने एनआईए से काले धन के स्रोत का पता लगाए जाने की मांग की है।

 राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी  ने आज जानना चाहा कि गुवाहाटी और सूरत में होटल के बिल का भुगतान कौन कर रहा है। शिवसेना के ये बागी विधायक फिलहाल असम में डेरा डाले हुए हैं।

राज्य में शिवसेना और कांग्रेस के साथ सत्ता साझा कर रही शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने आयकर विभाग  और प्रवर्तन निदेशालय  से काले धन’ के स्रोत का पता लगाने के लिए भी कहा। राकांपा के मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे ने पूछा कि सूरत और गुवाहाटी के होटल के साथ-साथ विशेष विमानों के बिल कौन चुका रहा है? क्या यह सच है कि खरीद-फरोख्त की कीमत 50 करोड़ रुपए है?” उन्होंने कहा, ‘‘अगर ईडी और आईटी विभाग सक्रिय हो जाते हैं, तो काले धन के स्रोत का खुलासा हो जाएगा।

शिवसेना के ज्यादातर विधायक एकनाथ शिंदे के प्रति समर्थन दिखाते हुए गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं, जिससे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार संकट में है। गुवाहाटी के एक होटल में बागी विधायकों के डेरा डालने से पहले शिंदे और कई अन्य विधायक सूरत के एक होटल में ठहरे थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।