लखीमपुर खिरी में मारे गए यूपी के किसानों को छत्तीसगढ सरकार ने दी 50-50 लाख की मुआवजा राशि

रायपुर। लखीमपुर खिरी में हुए सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ सरकार ने मारे गए उत्तर प्रदेश निवासी चार किसान परिवार और उस वक्त कव्हरेज कर रहे स्थानीय पत्रकार के परिवार को पचास पचास लाख की मुआवज़ा राशि सौंपी है। घटना के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतक किसान के परिजनों और स्वतंत्र पत्रकार के परिजनों को पचास पचास लाख मुआवज़ा देने का ऐलान किया था।

कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया ने लखीमपुर पहुँच कर लखीमपुर हादसे में मारे गए किसानों और स्वतंत्र पत्रकार के परिजनों को पचास पचास लाख मुआवज़े का चेक सौंपा है। मंत्री शिव डहरिया ने इसे ट्वीट भी किया है। जिसे CM भूपेश बघेल ने रिट्वीट कर कहा है “हर वर्ग “न्याय” हमारा संकल्प है, जिसके लिए लड़ाई लड़ने को हम प्रतिबद्ध हैं,अब उत्तर प्रदेश में भी आपके नेतृत्व में हम उत्तर प्रदेश की जनता की विजय सुनिश्चित करेंगे”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।