टीआरपी डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) की करारी हार के बाद मुख्यमंत्री आतिशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। रविवार सुबह करीब 11 बजे उन्होंने राज निवास पहुंचकर उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपा।

चार महीने में खत्म हुआ आतिशी का कार्यकाल

सितंबर 2024 में अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी ने मुख्यमंत्री पद संभाला था और 21 सितंबर को शपथ ली थी। हालांकि, उनकी सरकार महज चार महीने ही चल पाई।

BJP ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी की

दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा। पहले जहां AAP ने 70 में से 67 और फिर 62 सीटें जीती थीं, इस बार वह 22 सीटों पर सिमट गई। भारतीय जनता पार्टी ने 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल किया और 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की।

केजरीवाल, सिसोदिया समेत बड़े चेहरे हारे

इस चुनाव में AAP के कई बड़े नेता, जिनमें अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया शामिल हैं, अपनी सीटें गंवा बैठे। हालांकि, आतिशी ने कालकाजी सीट से जीत दर्ज की। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी को 3,580 वोटों से हराया।

See also  उच्चतम न्यायालय ने पूर्व सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना की जमानत याचिका खारिज की, रेप, यौन शोषण का है मामला…

जनता के फैसले को किया स्वीकार

हार स्वीकार करते हुए आतिशी ने कहा, हम दिल्ली की जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं। मैं अपनी टीम का भी आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने तमाम चुनौतियों के बावजूद मेहनत की और जनता तक पहुंचे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।