रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर-नारायणपुर सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई, जिसमें 12 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, यह संख्या बढ़ भी सकती है। बता दें कि इस मुठभेड़ में घायल 5 जवानों में से दो जवान शहीद हो गए हैं। घायल जवानों को एयर लिफ्ट कर राजधानी रायपुर लाने की तैयारी है।

ऑटोमैटिक हथियार बरामद

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने मौके से ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि बीजापुर के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के नेशनल पार्क इलाके में यह कार्रवाई सुबह 5 बजे से चल रही है। 10 नक्सलियों के शव बरामद हो गए है।

संयुक्त बलों की बड़ी कार्रवाई

डीआरजी, एसटीएफ और सी-60 कमांडो की संयुक्त टीम ने 100 से अधिक नक्सलियों की छुपे होने की खबर के बाद सर्च अभियान शुरू किया था। एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

अभी और बढ़ सकती है नक्सलियों की संख्या

घटनास्थल पर कई नक्सलियों के शव देखे गए हैं, लेकिन उनकी सटीक संख्या की पुष्टि सुरक्षाबलों की वापसी के बाद होगी। पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान जारी है ताकि बच निकले नक्सलियों को ढूंढा जा सके।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।