नेशनल डेस्क। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में चार राज्यों में बहुमत से जीत मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली के दौरे पर है। सीएम योगी ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। बता दें इससे पहले सीएम योगी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी भेंट कर चुके है। वे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात करेंगे।

उत्तरप्रदेश में प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल (रविवार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। पीएम मोदी ने सीएम योगी की जीत पर उन्हें बधाई दी इसके बाद सीएम योगी ने पीएम मोदी को शपथ ग्रहण में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

राज्य के विकास को ऊंचाइयों पर ले जाएंगे योगी: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी के जीत की बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा कि “आज योगी आदित्यनाथ जी से भेंट हुई। उन्हें उत्तर प्रदेश चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। बीते 5 वर्षों में उन्होंने जन-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले वर्षों में वे राज्य को विकास की और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

See also  चेतावनी : पांच राज्यों में अब तूफान 'यास' का खतरा, 26 मई तक बंगाल और ओडिशा में देगा दस्तक

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।