सीजी क्राइम: BSNL अफसर बनकर खाते से उड़ा लिए डेढ़ लाख, फोन कर बोला-सिम बंद हो जाएगा वेरिफिकेशन करा लो, फिर …
सीजी क्राइम: BSNL अफसर बनकर खाते से उड़ा लिए डेढ़ लाख, फोन कर बोला-सिम बंद हो जाएगा वेरिफिकेशन करा लो, फिर …

बिलासपुर। बिलासपुर में BSNL अफसर बनकर ठग ने माइंस के ऑपरेटर के खाते से डेढ़ लाख रुपए पार कर दिए। ठग ने मोबाइल सिम वेरिफिकेशन कराने का झांसा दिया और एनीडेस्क ऐप डाउनलोड कराने के बाद बैंक खाते से रकम ट्रांसफर कर दिया। ठगी के शिकार माइंस ऑपरेटर की रिपोर्ट पर सकरी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आसमा सिटी निवासी पंकज कुमार कश्यप (44 साल) हिर्री माइंस में ऑपरेटर है। उसके पास अनजान नंबर से कॉल आया था। फोन करने वाले ने खुद को BSNL कंपनी का सर्किल अधिकारी बताया। कथित अफसर ने उसे मोबाइल सिम बंद होने और सिम का वेरिफिकेशन कराने का झांसा दिया था।

लिंक भेजकर जमा कराया दस रुपए

कथित BSNL अफसर ने उसे सिम वेरिफिकेशन के लिए दस रुपए चार्ज बताया। इस राशि को जमा करने के लिए उसने एनीडेस्क ऐप डाउनलोड करने को कहा और लिंक भेजकर दस रुपए जमा करने का झांसा दिया। एनीडेस्क ऐप डाउनलोड कर ऑपरेटर ने जैसे ही 10 रुपए ट्रांसफर किया। इसके दो दिन बाद उसके खाते से डेढ़ लाख रुपए कट गए।

See also  बिजली संयंत्रों द्वारा खुले में फेंके जा रहे फ्लाई ऐश को अपनी आंखों से देखा न्याय मित्रों ने, हाईकोर्ट को देंगे अपनी रिपोर्ट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।