टीआरपी डेस्क। देशभर में शनिवार को लोकसभा चुनाव संपन्‍न हो गए। कल अंतिम चरण का मतदान था। इसके शाम को ही एग्जिट पोल के आंकड़े भी सामने आए, जिसमें एक बार फिर भाजपा की प्रतिनिधि‍त्‍व वाली एनडीए जीतती नजर आ रही है। वहीं, कांग्रेस ने इन आंकड़ों को नकारते हुए इंडी गठबंधन की सरकार बनाने का दावा किया है।

इस बीच कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पार्टी के लोकसभा उम्मीदवारों, सीएलपी नेताओं और पीसीसी अध्यक्षों के साथ बैठक की है। शीर्ष नेतृत्‍व ने मीटिंग में मतगणना के दिन की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

See also  बीजेपी ने 5वीं लिस्ट में चौकाया, कंगना को मंडी से मिला टिकट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।