टीआरपी डेस्क। लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद एग्जिट पोल में भाजपा की बंपर जीत का अनुमान जताया गया है। विभिन्न टीवी चैनलों के एग्जिट पोल में भाजपा एकतरफा जीत पा रही है। इस बीच एग्जिट पोल पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी रिएक्शन आया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह एग्जिट पोल नहीं है, यह मोदी मीडिया का पोल है। यह उनका फैंटेसी पोल है। राहुल ने कहा कि ज्यादातर सीटों पर काफी टक्कर का मुकाबला है और जब नतीजे आएंगे तो सब साफ हो जाएगा। उन्होंने एग्जिट पोल को सिरे से नकार दिया।

जब राहुल गांधी से पूछा गया कि इंडी गठबंधन की सीटों की संख्या कितनी होगी, उन्होंने कहा, ”क्या आपने सिद्धू मूसेवाला का गाना 295 सुना है? सुना है तो समझ जाइए।

एग्जिट पोल को ‘फर्जी’ करार देते हुए कांग्रेस ने कहा कि ये चुनाव में धांधली को सही ठहराने का ‘जानबूझकर किया गया प्रयास’ है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इंडी गठबंधन के कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने के लिए खेले जा रहे ‘मनोवैज्ञानिक खेल’ का हिस्सा है।

See also  झाड़ग्राम में मोदी का जादू: झालमुड़ी वाले जिले की सभी सीटों पर भाजपा आगे

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी ‘नई सरकार’ के 100-दिवसीय एजेंडे की समीक्षा के लिए एक लंबे मंथन सत्र सहित कई बैठकें आयोजित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा और कहा कि ये नौकरशाही और प्रशासनिक ढांचे को यह संकेत देने के लिए ‘दबाव की रणनीति’ है कि वह वापस आ रहे हैं।

रमेश ने कांग्रेस मुख्यालय में एक बैठक के बाद कहा कि ये सब दिमागी खेल हैं। जयराम ने कहा कि हमें उम्मीद है कि जिन सिविल सेवकों को निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे इन दबाव की रणनीति से भयभीत नहीं होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि शनिवार शाम को आए एग्जिट पोल “पूरी तरह से फर्जी” हैं और उनका संचालन उस व्यक्ति द्वारा किया गया है जिसका 4 जून को जाना निश्चित है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।