कांग्रेस नेताओं के 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' के नारे पर सियासत गरमा गई है। पीएम मोदी ने शिलांग की एक रैली में इस नारे को लेकर कांग्रेस को

टीआरपी डेस्क। कांग्रेस नेताओं के ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ के नारे पर सियासत गरमा गई है। पीएम मोदी ने शिलांग की एक रैली में इस नारे को लेकर कांग्रेस को निशाने पर लिया था। इसके बाद अब कांग्रेस नेता उदित राज ने इसको लेकर सफाई दी है।

कांग्रेस के नेता ने आगे कहा, “मोदी तेरी कब्र खुदेगी नारा राजनीतिक भाषा है। जब पीएम कहते है- कांग्रेस मुक्त भारत, तो क्या इसका मतलब वो कांग्रेसी नेताओं का मरना चाहते हैं या पार्टी को हटाना चाहते हैं? देश को स्वस्थ रखना है तो जरूरी है कि पीएम मोदी की राजनैतिक कब्र खोदा जाए।”

मोदी ने शिलांग में एक राजनीतिक सभा में कहा कि मेघालय को वंशवादी राजनीति से मुक्त होना चाहिए। मेघालय को ‘परिवार पहले’ की जगह ‘लोग पहले’ की सरकार की जरूरत है। मोदी ने आगे कहा, “दिल्ली ही नहीं, मेघालय में भी पारिवारिक पार्टियों ने अपनी तिजोरी भरने के लिए मेघालय को एटीएम में तब्दील कर दिया है।

See also  योगी सरकार के विरोध में कांग्रेस का प्रदेश भर में मौन धरना

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।