मैनपुरी । उत्तर प्रदेश में मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में शनिवार भोर एक सिरफिरे ने अपने रिश्तेदारों और दोस्त समेत छह लोगों की हत्या की हत्या कर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। इस लोमहर्षक हत्याकांड में आरोपी की पत्नी समेत दो लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि गोकुलपुर अरसारा गांव निवासी सुभाष यादव (28) ने आज भोर साढ़े चार से पांच बजे के बीच गहरी नींद में सो रहे अपने रिश्तेदारों पर धारदार हथियार से वार करना शुरू कर दिया। इस हमले में मृतक ने अपने भाई भुल्लन यादव (25). सोनू यादव (21),सोनू की पत्नी सोनी (20),बहनोई सौरभ (23) और दोस्त दीपक (20) की बांके से हत्या कर दी।

सुभाष ने अपनी पत्नी डोली (24) और मामी सुषमा (35) पर भी बांके से प्रहार किया और उन्हे मृत जानकर घर से बाहर निकल आया और खुद की तमंचे से गोली मार कर हत्या कर ली। घायलों को जिला अस्पताल मैनपुरी भेजा गया है जबकि मृतकों के शवों को कब्जे पुलिस में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मोर्चरी जिला अस्पताल मैनपुरी भेजा गया है। मौके पर बड़ी तादाद में पुलिस बल मौजूद है।

See also  खतरे में जंगल: हीरा खनन के बदले 2.15 लाख पेड़ों का हनन आखिर कितना सही....

वारदात के कारण का फिलहाल पता नहीं चल सका है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी के भाई की बारात कल शाम आयी थी और रात में नाच गाने के बाद सभी रिश्तेदार गहरी नींद में थे। इस बीच सुबह के समय आरोपी ने पहले छत पर सो रहे दो लोगों को बांके से काट डाला जबकि अलग अलग कमरों मे जाकर अन्य रिश्तेदारों की हत्या कर दी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।