नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका की राजकीय यात्रा के बाद अपनी पहली मिस्र यात्रा के लिए हुए रवाना हो गये है।
मोदी 24 से 25 जून तक मिस्र की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह दोनों देशों के बीच संबंधों को सुदृढ़ करने तथा व्यापार एवं आर्थिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। मोदी ने ट्वीट किया कि अमेरिका की बहुत विशेष यात्रा का समापन, दोनों देशों के बीच परस्पर रिश्तों की एक नई और गौरवशाली यात्रा आरंभ हुई है।

उन्होंने कहा कि इस दौरान कई कार्यकमों के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सहित विभिन्न नेताओं और व्यवसायियों से बातचीत का अवसर मिला। दोनों देश भविष्य में एक- दूसरे के साथ मिलकर काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से हमारे लोगों को लाभ होगा। मैं राष्ट्रपति बाइडेन और अमेरिकी लोगों को उनके आतिथ्य के लिए धन्यवाद देता हूं।

See also  अरविंद नेताम की नेतृत्व वाली हमर राज पार्टी पर लगी आयोग की मुहर,50 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।