Luxury Hotel in Delhi charging 32 lakh per night for AI Global Summit

टीआरपी डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली में एक रात होटल में रुकने की कीमत अब 32 लाख रुपये तक पहुंच गई है, जो सामान्य दिनों के मुकाबले 1,500 फीसदी ज्यादा है। आगामी AI ग्लोबल समिट की वजह से दिल्ली के 5-स्टार और 7-स्टार होटलों की डिमांड में यह ऐतिहासिक उछाल आया है।

छत्तीसगढ़ के रायपुर और भिलाई जैसे टेक-हब से कई स्टार्टअप फाउंडर्स और डेलिगेट्स इस समिट में शामिल होने दिल्ली जा रहे हैं। होटल की कीमतों में इस बेतहाशा बढ़ोतरी का सीधा असर राज्य के उन प्रोफेशनल्स और सरकारी अधिकारियों पर पड़ेगा, जो इस वैश्विक मंच पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं।

दिल्ली में होने वाली इस समिट में सुंदर पिचाई (Google) और सैम ऑल्टमैन (OpenAI) जैसे दिग्गज शामिल हो रहे हैं। इस वजह से 16 से 20 फरवरी के बीच होटलों की बुकिंग लगभग फुल हो चुकी है। ताज पैलेस जैसे होटलों में लग्जरी सुइट का बेस प्राइस 27.55 लाख रुपये है, जो टैक्स मिलाकर 32 लाख रुपये तक जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) पर इसी कमरे की कीमत करीब 2 लाख रुपये थी।

See also  विदेश से लौटे राहुल गांधी, सरकार को घेरने खड़गे की अध्यक्षता में 18 विपक्षी पार्टियों की बैठक शुरू 

ताज पैलेस की वेबसाइट के अनुसार, अधिकांश सुपीरियर और लग्जरी कैटेगरी के कमरे पहले ही बुक हो चुके हैं। केवल सबसे महंगे सुइट्स ही बचे हैं। इसी तरह द लीला पैलेस में महाराजा सुइट का किराया 6.9 लाख रुपये और द ओबेरॉय में लग्जरी सुइट्स 5.5 लाख रुपये में मिल रहे हैं। हयात और अन्य बड़े ब्रांड्स के रेट्स भी सामान्य से 3 गुना ज्यादा चल रहे हैं।

दिल्ली में होटलों की इस कमी और महंगे किराए को देखते हुए कई डेलिगेट्स अब गुरुग्राम और नोएडा के होटलों की ओर रुख कर रहे हैं। इस समिट के बाद उम्मीद है कि राजधानी के होटल मार्केट में कीमतें वापस सामान्य स्तर पर लौट आएंगी, लेकिन इस उछाल ने दिल्ली को दुनिया के सबसे महंगे शहरों की सूची में ला खड़ा किया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।