Delhi New EV Policy 2026: दिल्ली में प्रदूषण कम करने और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली में 2026 ईवी पॉलिसी का ऐलान कर दिया है। यह पॉलिसी 1 जुलाई 2026 से राजधानी में लागू होने जा रही है।

किस वाहन पर कितनी मिलेगी छूट?

सरकार ने दोपहिया और तिपहिया वाहनों पर भारी सब्सिडी का ऐलान किया है। अगर आप इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदते हैं, तो पहले साल 30,000 रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है। वहीं, ऑटो खरीदने पर पहले साल 50,000 रुपये तक की राहत मिलेगी।

  • दोपहिया (2-Wheeler): पहले साल 30,000, दूसरे साल 20,000 और तीसरे साल 10,000 की सब्सिडी।
  • तिपहिया (Auto): पहले साल 50,000, दूसरे साल 40,000 और तीसरे साल 30,000 रुपये की बचत।
  • रोड टैक्स: सभी प्योर ईवी पर 100% रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में छूट मिलेगी।

कब से बंद होंगे पेट्रोल-डीजल के रजिस्ट्रेशन?

सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने भविष्य की प्लानिंग भी तैयार कर ली है। दिल्ली में 1 जनवरी 2027 से केवल इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर और अप्रैल 2028 से केवल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का ही रजिस्ट्रेशन होगा। यानी आने वाले समय में पेट्रोल गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन धीरे-धीरे पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

See also  प्रमोशन की खुशी में मिठाई खिलाने के बाद पुलिसकर्मी ने ससुराल वालों पर कर दी अंधाधुंध फायरिंग, पत्नी-सास-ससुर की मौत, जानिए पूरा मामला

चार्जिंग स्टेशन का जाल बिछेगा

मुख्यमंत्री ने बताया कि शहर के मुख्य रास्तों पर बड़े स्तर पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। डिस्कॉम को निर्देश दिए गए हैं कि लोग अपने घर या निजी जगह पर भी आसानी से चार्जिंग पॉइंट लगा सकें। दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि अगले चार वर्षों में करीब 15,000 करोड़ रुपये का सीधा लाभ नागरिकों को मिले।

परिवहन आयुक्त निहारिका राय के अनुसार, दिल्ली के प्रदूषण में 67% योगदान टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर का है। इस नई नीति से प्रदूषण के स्तर को काफी कम किया जा सकेगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।