अरविंद केजरीवाल

टीआरपी डेस्क। दिल्ली में ओमिक्रॉन वेरियेंट की तेज रफ्तार के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमण का पता चलने पर उन्होंने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है।

हालांकि, वो सार्स-कोव2 वायरस के इस नए वेरियेंट से ही संक्रमित हुए हैं या नहीं, इसकी पुष्टि होने में दो-तीन दिनों का वक्त लग सकता है। इसके लिए जीनोम सिक्वेंसिंग के रिजल्ट का इंतजार करना होगा।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

मुख्यमंत्री ने खुद के संक्रमित होने की खबर ट्विटर पर दी है। उन्होंने लिखा, ‘मैं कोविड पॉजिटिव पाया गया हूं। हल्के लक्षण हैं। घर पर ही आइसोलेट हो गया हूं।’ इसके साथ ही, केजरीवाल ने पिछले कुछ दिनों में उनसे मिलने-जुलने वाले लोगों को भी आगाह किया है। उन्होंने लिखा, ‘बीते कुछ दिनों में जो कोई भी हमारे संपर्क में आए, कृपया खुद को आइसोलेट कर लें और जांच करवाएं।’

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।