नागपुर-कोरबा, बिलासपुर और रायपुर रूट की 8 ट्रेनें रद्द, भंडारा स्टेशन में होगा नान-इंटरलाकिंग का काम

रायपुर/बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव एवं कलमना के बीच तीसरी लाइन में विद्युतीकरण के साथ ही नान-इंटरलाकिंग का काम होगा। इसके चलते कोरबा, जांजगीर, चांपा, बिलासपुर, रायपुर से होकर गुजरने वाली 8 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके साथ ही कुछ गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से होकर चलेंगी।

रेलवे की ओर से कहा गया है कि 6 से 12 जनवरी तक भंडारा रोड स्टेशन में तीसरी लाइन को जोड़ने का काम होगा। इसके फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित, एवं इस खण्ड में चलने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है।

रद्द होने वाली गाडियां

  1. 7 से 11 जनवरी तक दुर्ग से चलने वाली 08741 दुर्ग-गोंदिया मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
  2. 7 से 11 जनवरी तक गोंदिया से चलने वाली 08743 गोंदिया-ईतवारी मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
  3. 7 से 11 जनवरी तक ईतवारी से चलने वाली 08744 ईतवारी-गोंदिया मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
  4. 7 से 11 जनवरी तक गोंदिया से चलने वाली 08742 गोंदिया-दुर्ग मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
  5. 6 से 10 जनवरी को गेवरा रोड से चलने वाली 18239 गेवरा रोड–इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  6. 7 से 11 जनवरी तक इतवारी से चलने वाली 12856 इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  7. 7 से 11 जनवरी बिलासपुर से चलने वाली 12855 बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  8. 7 से 11 जनवरी तक इतवारी से चलने वाली 18240 इतवारी-गेवरा रोड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

बीच में नियंत्रित होने वाली गाड़ी

  1. 8 जनवरी को 12808 निज़ामुद्दीन-विशाखापटनम समता एक्सप्रेस को नागपुर एवं भंडारा रोड रेलवे स्टेशनों के बीच 35 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।