कोरोना के बढ़ रहे मामलों के बीच दिल्ली के प्राइवेट दफ्तर बंद, अब होगा सिर्फ वर्क फ्रॉम होम, जानें- किन्हें मिलेगी छूट

टीआरपी डेस्क। दिल्ली में कोरोना के लगातार बढ़ रहे ग्राफ के बीच राजधानी के सभी प्राइवेट दफ्तरों को भौतिक रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है। अब दिल्ली के निजी दफ्तरों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

वहीं कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम (WFH) में काम करेंगे। DDMA ने मंगलवार को इस संबंध में यह आदेश जारी कर दिया है। हालांकि, जिन दफ्तरों को छूट वाली कैटेगरी में रखा गया है वे खुल सकेंगे। 

क्या है Exempted Category जिसके तहत आने वाले निजी दफ्तर खुल सकेंगे

  • प्राइवेट बैंक
  • ज़रूरी सर्विस देने वाली कंपनियों के दफ्तर (इसकी अलग से सूची है)
  • इंश्योरेंस/मेडिक्लेम कंपनी
  • फार्मा कंपनियों के दफ्तर जिसमें प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन के प्रबंधन की जरूरत हो
  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा नियमित संस्थाएं या इंटरमीडियरी
  • सभी नॉन बैंकिंग फाइनैंशल कॉरपोरेशन
  • सभी माइक्रोफाइनेंस संस्थान
  • अगर अदालतें/ ट्रिब्यूनल या कमीशन खुले है तो वकीलों के दफ्तर 
  • कोरियर सर्विस

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  Supreme Court: मुस्लिम महिलाएं भी मांग सकेंगी पति से गुजारा भत्ता, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।